Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

छात्रवृत्ति के लिए सड़क से सदन तक आजसू का आंदोलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रवृत्ति के लिए सड़क से सदन तक आजसू का आंदोलन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए जिलावार आंदोलन शुरू करेगा आजसू छात्र संघ 

टीम एबीएन, रांची। आजसू छात्र संघ ने कहा है कि सात लाख विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा के लिए भिक्षा : जनाक्रोश आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जिले में छात्रों को गोलबंद किया जायेगा और जिलावार आंदोलन शुरू किया जायेगा। 

विगत 21 नवंबर को इस मुद्दे पर आजसू छात्र संघ ने लोकभवन पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। आजसू के विधायक निर्मल महतो ने भी विधानसभा में धरना दिया और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विषय को उठाया। 

आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 9 दिसंबर को हजारीबाग से जिलावार आंदोलन की शुरुआत होगी, और यह आंदोलन राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जायेगा और  आजसू प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। 

ओम वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा 2024-25 की छात्रवृत्ति लंबित रखने का विषय घोर लापरवाही का प्रतीक है। छात्रों की समस्याएं सुनने में सरकार उत्सुक नहीं दिखती। जिला-स्तरीय मार्च की विस्तृत रणनीति प्रेस के सामने रखी गयी। आंदोलन को  शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताया गया। 

श्री वर्मा ने कहा आज कैम्पस से लेकर सड़क तक छात्र सरकार की अनदेखी से परेशान हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हम स्पष्ट संदेश दे रहे हैं अब आंदोलन गांव-गांव और जिले-जिले में होगा। छात्रवृत्ति रोकोगे तो सरकार को हर मोर्चे पर जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि हमने बार-बार कहा कि न एक छात्र छूटेगा, न एक मांग रुकेगी। छात्रवृत्ति वापस मिलेगी, तभी जिले-स्तर का आंदोलन रुकेगा। सरकार चाहे कितनी भी चुप्पी साध ले, छात्रों की आवाज दबने वाली नहीं है।  

वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने कहा अब संघर्ष नया मोड़ ले चुका है। केवल रांची में नहीं राज्य के सभी जिलों में युवा सड़कों पर उतरेंगे। यह आंदोलन सिर्फ लाभार्थियों का नहीं, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा का है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश सिंह, रोशन नायक अमन साहू एवं आजसू छात्र संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,055