टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज डिवाइन स्ट्राइकर्स ने यंग ग्लेडिएटर्स को हरा कर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। अब फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को मेसरा के पोलटेक्निक मैदान में खेला जायेगा।
आज के मैच में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये। श्रीधर पटनायक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 18 और निचले क्रम के बल्लेबाज बकबुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 22 रन बनाये और नाबाद रहे।
यंग ग्लेडिएटर्स के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी डॉ कार्तिक ने 3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी यंग गेलेडियर्स की पूरी टीम लक्ष्य को पूरा कर नहीं सकी और डिवाइन के आगे घुटने टेक दिये।
चिराग को उसके बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार डॉ अशोक पटनायक ने प्रदान किया। फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को अवेंजर वारीरियर्स और डिवाइन के बीच खेला जायेगा।