एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस तथा रॉयल इंश्योरेंस के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उपर्युक्त संस्थाओं के तत्वावधान में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कक्षा द्वितीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर चित्र उकेर कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना अति आवश्यक है।इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा दिनोंदिन निखरती जायेगी।