Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जैक बोर्ड : तीन फरवरी से होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जैक बोर्ड : तीन फरवरी से होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन

2026 के झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, तीन फरवरी से होंगे एग्जाम; देखें पूरा शेडयूल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी की गयी जैक 10वीं और 12वीं डेटशीट 2026 में लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं की समय-सीमा शामिल है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और इन्हें दो अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जायेगा। 

बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10 (मैट्रिक) के लिए 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के लिए 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जायेंगी। मैट्रिक परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहली पाली में आयोजित होंगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में होंगी। 

छात्र अपना प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए 16 जनवरी 2026 से और कक्षा 12 के लिए 17 जनवरी 2026 से। दोनों कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जायेंगी। 

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम 

  • तारीख  विषय 
  • 3 फरवरी व्यावसायिक विषय 
  • 4 फरवरी हिन्दी 
  • 5 फरवरी वाणिज्य/संस्कृत 
  • 6 फरवरी उर्दू/ बांग्ला/ उड़िया 
  • 7 फरवरी सामाजिक विज्ञान 
  • 8 फरवरी विज्ञान 
  • 9 फरवरी अंग्रेजी 
  • 10 फरवरी संगीत 
  • 11 फरवरी गणित 
  • 13-14 फरवरी क्षेत्रीय भाषाएं, खड़िया, खोरठा, कुमार्ली, नगपुरी, पंचपरगनिया 
  • 16 फरवरी संस्कृत 
  • 17 फरवरी अरबी/ फारसी/ संथाली/ मुंडारी/ उरांव 
  • 18 फरवरी हिन्दी अ एवं अंग्रेजी अ 
  • 20 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा 
  • 23 फरवरी हिन्दी इ व मातृभाषा 

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 

  • तारीख  विषय 
  • 3 फरवरी व्यावसायिक विषय 
  • 4 फरवरी अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान 
  • 5 फरवरी गणित/ सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा 
  • 6 फरवरी भौतिकी 
  • 9 फरवरी जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र 
  • 10 फरवरी भूविज्ञान, बिजनेस मैथ्स, भूगोल 
  • 11 फरवरी उद्यमिता, गृह विज्ञान 
  • 13 फरवरी दर्शनशास्त्र, रसायन 
  • 14 फरवरी इतिहास 
  • 16 फरवरी राजनीतिक विज्ञान 
  • 17 फरवरी मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस 
  • 18 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा 
  • 20 फरवरी संगीत 
  • 21 फरवरी ऐच्छिक भाषा 
  • 22 फरवरी अतिरिक्त भाषा 
  • 23 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी-अ, अंग्रेजी-अ)
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,899