Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

छोटानागपुर लॉ कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छोटानागपुर लॉ कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 26 नवंबर संविधान दिवस के शुभ अवसर पर, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची (स्वायत्त) में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ पंकज कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षकगणों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी। 

इस क्रम में, उन्होंने उद्देशिका में वर्णित शब्दों सार्वभौम, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणराज्य का अर्थ और महत्त्व भी समझाया, जो भारतीय संविधान के स्वरूप को प्रदर्शित करते हैं। इसके उपरांत, परिसर में स्थापित संविधान सभा की प्रति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। 

मौके पर कॉलेज ने संविधान सभा और कॉलेज के प्रति सम्मान स्वरूप रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। कॉलेज के कर्मचारियों और अनेक विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,078