Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना संविधान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना संविधान दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यार्थियों ने संविधान पर आधारित सूचनापट्ट साज-सज्जा के साथ प्रदर्शित किया। 

समाज विज्ञान विभाग ने विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान के संबंध में अनेक रोचक जानकारियां दीं। संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया तथा संविधान के पालन की शपथ भी ली। 

कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने मॉक पार्लियामेंट में भाग लेकर एनआरसी और सीसीए मुद्दे पर जोरदार बहस किया, जिसमें कक्षा द्वादश के आयुष यादव को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक तथा कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। 

उन्होंने समाज विज्ञान विभाग को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। सभा का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,765