एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। श्री सर्वेश्वरी समूह, कुंदरी (पलामू) शाखा के मंत्री प्रीतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के पिता मनोहर सिंह का मंगलवार की रात निधन हो गया। मनोहर सिंह कुंदरी स्थित अवधेश कुमार सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे। वे 69 वर्ष के थे। रविवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी।
बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुरूबार में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र प्रीतम सिंह ने दी।
पूर्व प्राचार्य के निधन पर कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, जिनमें पूर्व प्राचार्य राम किशोर पांडेय, अनुराग सिंह, अन्ना डीएम पाल, सुधीर सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।