Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची : एसआर डीएवी पुंदाग में शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला

रांची : एसआर डीएवी पुंदाग में शिक्षण क्षमता संवर्धन  कार्यशाला
विज्ञापन
  • एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पटना के तत्वावधान में दो-दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन  कार्यशाला का आयोजन

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में 21 - 22 नवंबर को दो दिवसीय करियर काउंसेलिंग विषय पर शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों संसाधकों; आलोक कुमार पाठक तथा लिपिका पात्रा के साथ ज्ञान दीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस पर दोनों संसाधकों  ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिनमें  60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। पांच  घंटे के कार्यक्रम में करियर काउंसेलिंग विषय के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा - परिचर्चा की गई।

साथ ही प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय सहित विविध गतिविधियों पर आधारित क्रियाकलाप आयोजित किए गए, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका।निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा , जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सी.बी.एस.ई पटना के  सीओई के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया। करियर काउंसेलिंग विषय विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण तथा आवश्यक है। 

इससे उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा तथा इससे उन्हें अपने भविष्य को सुनहरा बनाने का सुअवसर भी प्राप्त होगा। वे अपने लिए उचित करियर का चुनाव कर सकेंगे। ऐसे सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं।उक्त कार्यशाला में 12 समूहों में शिक्षक - शिक्षिकाओं को बांटकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से  प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,717