टीम एबीएन, रांची। रांची यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय खो खो टूर्नामेंट में डोरंडा कॉलेज विजेता तथा मारवाड़ी कॉलेज उप विजेता हुए। तीसरा स्थान बी एन जलाल सिसई को प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जहां पढ़ाई मनुष्य को स्थिरता प्रदान करता है वहीं खेल मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखता है।
दो दिवसीय टूर्नामेंट में छह महाविद्यालय की टीम शामिल हुई जिसमें गोस्सनर कॉलेज, संत जेवियर्स कालेज, डोरंडा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, आर टी सी कॉलेज, बी एन जलाल सिसई कॉलेज शामिल हुए।
फाइनल मुकाबला डोरंडा कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची के बीच में हुआ जिसमें डोरंडा कॉलेज को एक पारी से विजेता घोषित किया गया। मैन आफ द मैच डोरंडा कालेज के नीरज कुमार एवं मैन आफ द सीरीज मारवाड़ी कॉलेज के दुर्गा प्रसाद को दिया गया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए रांची यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कार्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता, डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, झारखंड खो खो खो संघ के सदस्य संतोष प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।
दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो खो टूर्नामेंट के सफल संचालन में गोस्सनर कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर ईलानी पूर्ति बर्सर, प्रोफेसर प्रवीन सुरीन, डॉ ज्योति टोप्पो, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, प्रोफेसर योताम कुल्लु, प्रोफेसर अमरदीप तोपनो, प्रोफेसर विनय हंसदा, प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रजापति, प्रोफेसर जोलन सोय, प्रोफेसर अमित कुजूर सहित गोस्सनर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान था।