एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है।यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है।इस सपने को साकार करने की दिशा में एस. आर.डीएवी. पब्लिक स्कूल ,पुंदाग के तीन पूर्व विद्यार्थी; इशिता प्रिया, सक्षम चौरसिया तथा आयुष कुमार अग्रसर हैं।
उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से इसी वर्ष सीबीएसई. बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने फाउंडेशन का चरण पूरा किया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने तीनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है।उन्होंने तीनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सी. ए .का कोर्स भी पूरा कर सकें ।उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।