टीम एबीएन, रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आगामी 5 नवंबर से होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमो के बीच मुकाबला लीग मैच के आधार पर खेला जाना है यह प्रतियोगिता का उद्घाटन मेसरा के पोलटेक्निक मैदान में एवेंजर वारियर्स और विक्ट्री टाइटन के बीच पहला मुकाबला खेला जायेगा। यह प्रतियोगिता प्रत्येक शनिवार और रविवार को खेला जायेगा।