Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सीयूएसबी: 391 सीटों के लिए 10 जनवरी तक करें आवेदन

सीयूएसबी: 391 सीटों के लिए 10 जनवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन
गया। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में अकादमिक सत्र 2021 - 22 में प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि की समाप्ति के बाद भी 391 सीटें खाली रह गई है। खाली बची यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा की सीटों को भरने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई है। सीयूएसबी की परीक्षा नियंत्रक रश्मि त्रिपाठी ने कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार चार वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड के साथ 24 स्नातकोत्तर (पीजी) और पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रमों में रिक्त बची सीटों के लिए एक बार फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पाठ्यक्रमों में रिक्त कुल 391 सीटों में नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आठ जनवरी से 10 जनवरी, 2022 के की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक https://www.cusbadmission.samarth.edu.in/ है। जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। ओबीसी की सबसे अधिक 132 सीटें खाली सीयूएसबी में यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा में कुल 1,364 सीटें निर्धारित हैं। इनमें 973 सीटों पर दाखिला हुआ है जबकि 391 सीटें खाली रह गई है। खाली बची सीटों में यूआर कटेगरी की 44, इडब्लूएस की 55, एससी की 99, एसटी की 61 और सबसे अधिक ओबीसी की 132 सीटें शामिल हैं। विषयवार बात करें तो चार-वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड एक सीट, एम. जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन 19, एम. / एमएससी साइकोलॉजी 14, एम. इंग्लिश 19, एम. हिंदी 27, एम. सोशियोलॉजी 38, एम. सोशल वर्क 27, एम. डेवलपमेंट स्टडीज 32, एम. हिस्ट्री 27, एम. पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स 15, एम. इकोनॉमिक्स 18, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 06, एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स 14, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस 07, एमसीसी जियोलॉजी 04, एमएससी कंप्यूटर साइंस 15, एमएससी / एम. मैथमेटिक्स 11, एमएससी स्टेटिस्टिक्स 25, एमएससी फिजिक्स 05, एमएससी केमिस्ट्री 11, एलएलएम 06, एमकॉम 23, एमएड 17, एम. फार्म (फार्मासिटिक्स - 02), एम. फार्म (फार्माकोलॉजी - 01) एवं पीजी डिपोमा इन योग 07 सीटें खाली रह गई है। सीयू- सीईटी 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से सितम्बर 2021 के महीने में किया गया था और परीक्षा परिणामों की घोषणा अक्टूबर में की गई थी। प्रवेश परीक्षा में अर्जित अंकों के आधार पर सीयूएसबी ने अभ्यर्थियों को नवंबर और दिसंबर के महीने में दाखिले लेने का अवसर प्रदान किया था। 31 दिसंबर 2021 को अकादमिक सत्र 2021 - 22 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त बची सीटों को भरने के लिए विवि ने अभ्यर्थियों को एक और मौका प्रदान किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,301