Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
विज्ञापन

साहित्य के नोबल पुरस्कार का एलान, हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साहित्य में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जायेंगे। स्वीडन की स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार (09 अक्तूबर) को इसका एलान किया है। साहित्य के नोबेल की घोषणा करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि उनका लेखन आतंक के बीच भी कला की ताकत दर्शाता है। 

हंगरी लेखक लास्जलो को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपये), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जायेगा। उनको इस पुरस्कार से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जायेगा। बता दें कि इससे पहले लास्जलो को साल 2015 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज और 2019 में नेशनल बुक अवॉर्ड फॉर ट्रांसलेटेड लिटरेचर भी मिल चुका है। 

स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति की ओर से 1901 से 2024 के बीच कुल 121 विजेताओं को 117 बार साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग ने अपने काम के लिए जीता था, जिसके बारे में समिति ने कहा था कि यह ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। 

मालूम हो कि यह साहित्य पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है, इससे पहले 2025 में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिये जा चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,353