Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का नेशनल लेवल स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का नेशनल लेवल स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। डी ए वी सीएमसी के तत्वाधान में आयोजित डीएवी.नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत नेशनल लेवल पर विभिन्न खेलों में स्वर्ण  पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाने वाले पलक कुमारी (बॉक्सिंग), आकांक्षा कुमारी (ताइक्वांडो), प्रियांशु कुमार (जूडो), मनीषा कुमारी, तनु कुमारी, निधि कुमारी, अनन्या कुमारी ,दीक्षा कुमारी, शिल्पा कुमारी एवं आराध्या राज  (क्रिकेट)  को डीएवी सी एम सी, नई दिल्ली द्वारा प्रति खिलाड़ी 5100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी खिलाड़ियों तथा खेल शिक्षक आशीष जायसवाल  को बधाई तथा शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इन सभी खिलाड़ियों पर विद्यालय परिवार को बहुत गर्व है क्योंकि इन सबने क्लस्टर,जोनल तथा नेशनल स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है। 

ये खिलाड़ी आगे चल कर अपनी प्रतिभा तथा परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमा सकते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जोश तथा जज्बे के साथ अभ्यास करते रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,263