Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में नवरात्रि की धूम

एसआर डीएवी पुंदाग में नवरात्रि की धूम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विद्यार्थियों ने नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश स्तुति के साथ किया गया, तत्पश्चात  ई.ई. डी.पी.विभाग के छोटे - छोटे विद्यार्थियों ने देवी दुर्गा के परिवार के विभिन्न सदस्य यथा  मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेशजी, कार्तिकेय भगवान के मोहक रूप के साथ - साथ उनके वाहनों का भी आकर्षक रूप धारण करके सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। 

देवी दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी का रूप आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही कक्षा सप्तम के विद्यार्थियों ने माता के नौ रूपों को प्रदर्शित किया।कक्षा अष्टम की रुप्सा राय वर्धन ने लोक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में इइडीपी विभाग की शिक्षिकाओं के इस सफल प्रयास की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक सद्भावना ही भारत की पहचान है। नन्हें - मुन्ने विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति से परिचित करवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों  को नवरात्रि तथा दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,083