Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कल 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

सीएम हेमंत कल 200 डॉक्टर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, सभी तैयारियां पूरी 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी 25 सितंबर को राजधानी रांची में आयोजित समारोह में लगभग 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इन डॉक्टरों में 100 नियमित सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 संविदा पर नियुक्त होने वाले चिकित्सक शामिल हैं। 

इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ज्ञातव्य है कि हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति पूरी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा था कि गांव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक-दोनों को बराबर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण आज झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत रूप ले रही है। डॉ अंसारी ने कहा, मेरी हमेशा प्राथमिकता रही है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों वर्गों तक समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। आज डॉक्टरों की संख्या बढ़ना हमारे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। 

डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से डॉक्टरों से संवाद कर उन्हें हर जरूरी सुविधा और सुरक्षा का भरोसा दिया है। उनका मानना है कि झारखंड का यह नया माहौल ही कारण है कि अब बाहरी राज्यों के डॉक्टर भी राज्य में सेवा देने के लिए आगे आ रहे हैं। 

वहीं राज्य सरकार का मानना है कि ये नई नियुक्तियां स्वास्थ्य विभाग की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक साबित होंगी। इससे ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों दोनों में चिकित्सा ढांचे को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संकल्प है कि झारखंड को एक स्वस्थ और खुशहाल राज्य बनाया जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,069