Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9/9/20250 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति राज्यपाल झारखंड के नाम रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की  नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में आजसू ने निवेदन पूर्वक कहा कि रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में स्थाई  कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है न तो समय पर क्लास हो रही है न ही समय पर परीक्षा न ही रिजल्ट प्रकाशित हो पा रही है। जिससे कि विश्विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

किसी भी तरह की तरह का फाइनेंशियल प्रक्रिया विश्विद्यालय के द्वारा डेवलेपमेंट का नहीं लिया जा रहा है सीनेट और सिंडिकेट की बैठके समय पर नहीं हो पा रही है जिससे से विश्विद्यालय के विकास कार्य पर रोक लगा हुआ है साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों, शिक्षकों की भी वेतन सही समय पर नहीं मिल पा रही है और भी अनेकों समस्या है जिसका निराकरण  स्थाई कुलपति की नियुक्ति से ही संभव है। 

अत: कुलाधिपति से आजसू छात्र हित में आग्रह करती कि राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति की जाए जिससे कि ये सभी समस्याओं से छात्र छात्राओं को निजात मिल सके। ज्ञापन सौंपने में रौशन नायक, अमन साहू, राजेश सिंह, सौरभ यादव, राज दुबे, प्रेम लिंडा, अमित मिंज इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन