Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिलदेव कडरू में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव कडरू में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज शिक्षक के कौशल विकास के लिए अधिगम प्रतिफल, लर्निंग आउटकम एंड पेडागोगी विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीएसई के दो विषय विशेषज्ञों, श्रीमती इला सिन्हा तथा धृतिश्रीराय ने विषय पर प्रकाश डाला। 

डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीबीएसई के निर्देश के अनुसार हर शिक्षक के लिए प्रतिवर्ष पचास घंटे का प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में सीखी गई तकनीक का उपयोग वर्ग में करें। 

विशेषज्ञों ने सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् ब्लूम के सिद्धांतों पर विशेष चर्चा की तथा विभिन्न गतिविधियों द्वारा वर्ग को रोचक बनाने का तरीका बताया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,219