Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी मेसरा-लालपुर में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शानदार समापन

बीआइटी मेसरा-लालपुर में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शानदार समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। इस कार्यक्रम में बोलते हुए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति के पूरे टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार के अन्य प्रोग्राम आयोजित करने की बात की।  

कार्यक्रम संयोजिका डॉ अमृता प्रियम ने इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपने अपने सत्रों में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को नये-नये तकनीकी जानकारी दी। आज के आखिरी दिन योग के राज्यस्तरीय योगगुरू आदित्य कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को अपने कार्य क्षेत्र में या फिर जीवन में आने वाले मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए योग और उसकी उपयोगिता पर अपनी बातें रखी और प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन वृक्षारोपण सभी प्रतिभागियों के सहयोग से प्रांगण में कराया गया। 

इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक कुल सचिव मनोज कुमार गिरी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, शांतनु सिन्हा, राणा प्रताप मिश्रा,मनोज कुमार डॉ अमृता सरकार, डॉ अपर्णा शुक्ला जय पॉल, सौमित्रो चक्रवर्ती, उमेश प्रसाद, अभय रंजन श्रीवास्तव, शुभाशीष रॉय, मानषी गुप्ता, संजय कुमार, पार्थ सारथी, सिबा मित्रा सहित शिवांगी तिवारी,सृष्टि, अनुब्रत शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ महुवा बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों सहित सभी मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,470