टीम एबीएन, रांची। आज कार्यक्रम के चौथे दिन 24 जुलाई को बीआइटी मेसरा, लालपुर एक्सटेंशन में आयोजित फैकल्टी विकास कार्यक्रम के चौथे दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किये गये। पहले सत्र में डॉ. वंदना भट्टाचार्य (प्रमुख एवं प्रोफेसर, सेंटर फॉर क्वांटिटेटिव इकॉनॉमिक्स एंड डेटा साइंस विभाग, बीआईटी मेसरा, रांची) ने मशीन लर्निंग : डिजिटल व्यवसाय में रूपांतरण की क्रांति विषय पर व्याख्यान दिया और मशीन लर्निंग की भूमिका को आधुनिक व्यापारिक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव के रूप में प्रस्तुत किया।
दूसरे सत्र में डॉ अभिजीत मुस्ताफी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीआइटी मेसरा, रांची) ने सोशल मीडिया डेटा के विश्लेषण एवं पूवार्नुमान की एक मशीन लर्निंग आधारित पद्धति विषय पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया पर आधारित डेटा सेट्स के व्यवहार और संभावित रुझानों की व्याख्या की गई।
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रणब कुमार की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग उल्लेखनीय रहा। समन्वयक डॉ. अमृता प्रियम और डॉ. महुआ बनर्जी द्वारा कार्यक्रम का सुचारु संचालन किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक के रूप में शिवांगी तिवारी, सृष्टि पुष्कर, अनुब्रत सरकार एवं रोहित कुमार ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। सत्र के पांचवे दिन सभी प्रतिभागियों को इंड्रस्ट्रिल विजिट के तहत सीएमपीडीआई मुख्यालय का भर्मण दिनाँक 25 जुलाई को कराया जायेगा।