टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में सत्र 2025-2026 के विद्यालय विद्यार्थी परिषद के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद का चयन शिक्षकों की टीम ने उनका साक्षात्कार लेकर किया।
बारहवीं कक्षा के सुधांशु कुमार साहु को हेड बॉय और शांभवी झा को हेड गर्ल चुना गया। ग्यारहवीं कक्षा की प्रियाशा पद्मजा को डिप्टी हेड गर्ल और आयुष राज डिप्टी हेड बोए्य चुने गये।
डिस्सिप्लिन सेकेट्री, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, साइंस सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, इको क्लब एक्टिविस्ट, लीगल लिट्रेसी एक्टिविस्ट, लैंग्वेज क्लब एक्टिविस्ट और इन पदों के संगत डिप्टी को मिलाकर कुल 36 विद्यार्थियों वाले परिषद का गठन किया गया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने उन्हें कर्तव्य निर्वहन के प्रति लगन और पारदर्शिता की शपथ दिलायी।
नयी परिषद को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय परिषद् का दायित्व विद्यालय की गतिविधियों और विद्यालय के समुचित विकास में अपना बौद्धिक, संयम और लगन का योगदान देना है। हर अच्छे विकल्पों व निर्णयों में विद्यालय परिवार सदैव परिषद् का सहयोग करेगा।