Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

वेद व्यास डीएवी हेहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वेद व्यास डीएवी हेहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

शैक्षणिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी : विपिन राय 

टीम एबीएन, रांची। वेद व्यास डीएवी हेहल रांची में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिंपल विपिन राय ने कहा कि शैक्षणिक विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है। 

उन्होंने स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरी टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि चीफ एडिटर एनके मुरलीधर और डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव के लगातार मेहनत का प्रतिफल है कि इतने लंबे समय तक इस शैक्षणिक पत्रिका का प्रकाशन संभव हो सका है। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। 

चीफ एडिटर मुरलीधर ने छात्रों से कहा कि आज की तारीख में आत्मबल बनाना और शैक्षणिक रुप से वैश्विक प्रतिर्स्पधा में दुनिया के देशों से जीतना ही मूल उदेश्य है। इस अवसर डॉ शीतल कुमारी भी विशेष रुप से उपस्थित रही। पत्रिका के 25 साल पूरे होने के अवसर पर इन कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,200