टीम एबीएन, रांची। लालपुर एक्सटेंशन में छह दिवसीय फैकल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने किया। उन्होंने शिक्षा में तकनीकी दक्षता और डिजिटलीकरण की बढ़ती भूमिका पर बात की।
मुख्य अतिथि डीन डॉ. राजू पोद्दार ने कहा कि अच्छे शोध के लिए विश्वसनीय डेटा जरूरी है। निदेशक डॉ प्रणब कुमार ने बिजनेस में डिजिटलीकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अमृता प्रियम और डॉ. महुआ बनर्जी ने सभी का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
देश के विभिन्न बड़े कॉलेजों से आए फैकल्टी और रिसर्च स्कॉलर्स ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पहले दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र का विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एलिवेटिंग एचआर टू न्यू हाइट्स। जिसमें वक्ता डॉ. प्रणब कुमार रहे। दूसरे सत्र का विषय था आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस एलेवटिंग एचआर न्यू हाइट्स, जिसे डॉ. शिशिर दत्ता, महाप्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास), सी एम पी डी आई, रांची ने प्रस्तुत किया।
आयोजन समिति में डॉ. श्राबनी मुखोपाध्याय, डॉ. ए. आर. श्रीवास्तव, डॉ. अशुतोष मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मिली दत्ता, डॉ. शिबा मित्रा, डॉ. जया पाल,डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. उमेशा प्रसाद, डॉ. पार्थ पॉल, डॉ. सौमित्रो चक्रवर्ती, मनोज गिरि, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, शांतानु सिन्हा और राणा प्रताप मिश्रा शामिल रहे। स्वयंसेवी टीम में शिवांगी तिवारी, श्रृष्टि पुष्कर, रोहित पांडेय और अनुब्रत सरकार ने आयोजन में अहम योगदान दिया।