Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

हुसैनाबाद : इंटर के बाद ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका

हुसैनाबाद : इंटर के बाद ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका
विज्ञापन
  • 17 से 28 जुलाई तक खुला है चान्सलर पोर्टल, सरकारी डिग्री कालेज में नामांकन 28 तक : प्रोफेसर इंचार्ज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद के सरकारी डिग्रीकालेज में अभी तक 74 विद्यार्थियों ने ऑन लाईन अप्लाई किया हैं, ऑनलाइन आवेदन की तिथि का विस्तार कर दिया गया है।  विद्यार्थी 28 जुलाई तक कर सकते है। इस आशय की जानकारी हुसैनाबाद डिग्री कालेज के प्रोफेसर इंचार्ज डा राम कुमार ने कही। 

उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद के झारहा में सरकारी डिग्री कालेज कई वर्षो से चल रहा है। इसमें नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन लिया जा सकता है। सरकारी कालेज होने की वजह विश्वविद्यालय के शुल्क के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। कालेज में सभी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध हैं। उन्होंने अनुमण्डल समेत अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों से भी आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद एक पिछड़ा व मध्यम इलाका हैं यहां के कुछ अभिभावकों की शिकायत है कि पैसे के अभाव में अपने बच्चों को ऊंचा शिक्षा नही दे पाते हैं ऐसे अभिभावकों को सरकारी कॉलेज का लाभ उठाना चाहिए इससे क्षेत्र के लोगो को आर्थिक व मानसिक सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,661