टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आयोजित झारखंड स्टेट सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में लोहरदगा स्विमिंग एसोसिएशन की जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशिका कुमारी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर लोहरदगा को न केवल गौरवान्वित किया, बल्कि नेशनल सब जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली है।
अंशिका लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड बस्ती निवासी मीनू लकड़ा और बिजेंदर महली की पुत्री है।
अंशिका की सफलता पर लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी, अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, एसोसिएशन के अधिकारियों मदन मोहन पांडेय, उमेश पासवान, अब्दुल जब्बार उर्फ जबारुल अंसारी, संदीप मिश्रा, फहद, छोटू, अयूब अंसारी, एस शुजाउद्दीन, शकील अहमद, दुर्गेश साहू, बीके बालान्जिनप्पा, दिनेश पांडेय, नीरज पांडेय आदि ने बधाई देते हुए अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एसोसिएशन के तमाम अधिकारियों ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिस तरह अंशिका ने बेहतर टाइमिंग के साथ पदक जीता है। उससे आशा बंधी है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड के नाम को गौरवान्वित करेंगी। अंशिका की मां मां मीनू लकड़ा, पिता बिजेन्द्र महली और लोहरदगा न्यू रोड निवासी नाना भुनेश्वर राम लकड़ा विशेष रूप से बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार देता आया है।
बताते चलें कि जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में रविवार को संपन्न हुए 15वीं झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप, जमशेदपुर में तीन स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर नेशनल स्बूमिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर ली। अंशिका ने 100 मी, 50 मी फ्री इस्टाइल में स्वर्ण और 50 भी फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर डिकार्ड बना दिया है।