टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 07/07/2025 को को स्तंभ संस्था ने उर्सूलाइन गर्ल्स हाई स्कूल की मैट्रिक की तीन टॉपर छात्राओं मुस्कान कुमारी (89.80 %), महिमा कच्छप (89%), श्रुति कुमारी (87.40%) को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल प्रदान की गयी।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य, स्तंभ के एस एन भट्टा, अमृता फार चैरिटी की अमृता बोस, स्तंभ के सचिव कुणाल शर्मा, राकेश शरण,उदय सिंह सहित स्कूल की शिक्षिकाए एवं बड़ी संख्या में बच्चियां मौजूद रहे। पुरस्कृत बच्चियों ने स्तंभ संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।