Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एस .आर. डीएवी.पुंदाग की गर्व उमा कुमारी सम्मानित

एस .आर. डीएवी.पुंदाग की गर्व उमा कुमारी सम्मानित
विज्ञापन

 टीम एबीएन, रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रतिध्वनि में एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग की आठवीं कक्षा की छात्रा उमा कुमारी ने अंग्रेजी सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता में  कक्षा षष्ठ से अष्टम की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।

उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लब्धप्रतिष्ठित 25 विद्यालयों के  विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विजयी प्रतिभागी उमा कुमारी को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उमा कुमारी  की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति पर पूरे विद्यालय परिवार को बेहद गर्व है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वह सतत प्रयत्न से अपनी प्रतिभा को निखारती रहेगी।.प्राचार्य ने उमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,692