Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बिरसा कॉलेज खूंटी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिरसा कॉलेज खूंटी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 जून दिन गुरुवार को नागपुरी विभाग ने बिरसा कॉलेज खूंटी में नागपुरी गायन, वादन और नर्तक विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या जेके किड़ो ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्या के प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।

मौके पर प्राचार्या ने कहा कि अपनी भाषा संस्कृति को बचाये रखने के लिए आने वाली भावी पीढ़ी को सीखने जानने की जरूरत है।पढ़ाई के साथ साथ संस्कृति को भी साथ लेकर चलना जरूरी है।भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति हस्तांतरण के लिए प्रशिक्षण देना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक नागपुरी के गायक, वादक और नर्तक दीनबंधु ठाकुर और महावीर लोहार, खूंटी डोड़मा की नागपुरी गायिका  स्वर कोकिला यशोदा देवी ने विद्यार्थियों को गायन, वादन और नर्तन का प्रशिक्षण दिया। यशोदा देवी ने नागपुरी गीतों के प्रमुख रागों डमकच एकहरिया, झुमटा, अंगनई, मर्दाना झूमर आदि की बारीकी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। 

उन्होंने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम को मंत्रमुग्ध भी कर दिया। इस कार्यक्रम के लिए कॉलेज की प्राचार्या का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच निरंतर होते रहना चाहिए। दीनबंधु ठाकुर ने नागपुरी गीतों के रागों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ने गाकर, बजाकर और  नृत्यकर विद्यार्थियों को सिखाया। नागपुरी नृत्य के कुछ लय और वादन के ताल को बारीकी से सिखाया। महावीर लोहार ने भी नागपुरी नृत्य के कुछ लय ताल को खुद नाचकर, बजाकर  सिखाया।  

डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक  ने प्राचार्या की स्मृति में एक सुंदर नागपुरी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कोरनेलियुस मिंज ने किया। इस अवसर पर  हिंदी विभाग की डॉ संगीता संगा, डॉ प्रियंका कुमारी, भूगोल विभाग के अनंत राम, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव  सहित नागपुरी और हिंदी विभाग के विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,723