सफलता के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी : डॉ अशोक कुमार
टीम एबीएन, रांची। किसी भी करियर में निरंतर प्रगति और व्यक्तिगत रूप से सफल होने के लिए लगातार सीखते रहना होगा। पहले बुनियादी कौशल अर्जित करें, फिर समय के साथ उन्हें अपग्रेड करने और नयी चुनौतियों के लिए स्वयं को उसमें ढालने की आवश्यकता है। उक्त बातें एमिटी यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम का आयोजन उषा मार्टिन फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित व्यूटीशियन और मोटरसाइकिल रिपेयर एंड मेंटेनेंस कोर्स के 30 सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरण के लिए किया गया।
इस अवसर पर टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने संस्थान में संचालित कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रमों और छात्रों की उपलब्धियों की जानकारी दी और सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी। डॉ मयंक मुरारी ने उषा मार्टिन फाउंडेशन ने सीएसआर के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और छात्रों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दीं। आरके दत्ता ने टूल रूम द्वारा संचालित कोर्सेज को आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का संचालन मंगल टोप्पो (ट्रेनिंग इंचार्ज) जबकि समापन भाषण टूल रूम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में में थी पूर्णेंदु पंकज कृष्णा कुमार एवं सूची रुबी सहित टूल रूम की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।