Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

नीट 2025 मे ऐम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नीट 2025 मे ऐम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के लालपुर हरिओम टावर स्थित ऐम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट 2016 से लगातार नीट एवं आईटी-जी में शानदार रिजल्ट दे रही है। संस्थान ने नीट 2025 के घोषित रिजल्ट में भी एक बार फिर से पुराने प्रदर्शन को न केवल हासिल किया है बल्कि रिजल्ट मे सुधार भी किया है। 

ऐम एंट्रेंस संस्थान के साबिर अंसारी 627 नंबर के साथ ऑल इंडिया रैंक 79(ओबीसी) और झारखंड रैंक – 3 में शामिल होकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। इनके साथ शुभम झा 579 मार्क्स के साथ रैंक 542 , अभय कुमार 563 मार्क्स , रौशन 560, नवीन 556,योगेंद्र 553 भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इनके अलावा लगभग 45 से अधिक बच्चों ने 530 से अधिक नंबर प्राप्त किया है। 

परीक्षा मे बेहतर रिजल्ट लाने की खुशी में सोमवार को उत्साहित छात्र छात्राओं के साथ संस्थान के तमाम शिक्षकों ने उत्साह यात्रा निकाला। यह यात्रा हरिओम टावर से जेल मोड़ चौक होते हुए वापस हरिओम टावर पहुंचा। इसमें शामिल स्टूडेंट का उत्साह देखते बन रहा था। संस्थान के निदेशक रविशंकर सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य होता है। 

इस संस्थान के सभी शिक्षक और मार्गदर्शक आईआईटीआईयनस और डॉक्टर्स हैं और उन्ही के देखरेख में बच्चे इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार हमारे संस्थान से नीट परीक्षा में 106 स्टूडेंट बैठे थे। इसमें 31स्टूडेंट ऑल इंडिया रैंक में सफल हुए हैं। निदेशक रविशंकर सिंह ने नीट परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,395