Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्रों, ध्यान योग तथा रंगारंग कार्यक्रमों से समर कैंप का समापन

डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्रों, ध्यान योग तथा रंगारंग कार्यक्रमों से समर कैंप  का समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,बरियातु राॅंची में दूसरी से नौवी कक्षा  के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन आज 14 जून को  एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। विद्यालय में आयोजित इस    ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक रूप से विकसित करना तथा उन्हें एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करना था। 

इस शिविर ने बच्चों को  नए कौशल सीखने,उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने, टीमवर्क में महारत हासिल करने, और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किए। बच्चों के लिए योगाभ्यास, मेडिटेशन, वैदिक मंत्र , स्टेंसिल कट आउट और प्रिंट मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

खेल , संगीत और कला संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य  संजय कुमार मिश्रा ने इस समर कैम्प के समापन पर कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर इस ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था, वह बिलकुल सफल रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,712