Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; ऐसे करें चेक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; ऐसे करें चेक
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

25 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अगर पिछले साल की बात करें तो 13.4 लाख उम्मीदवारों में से केवल 14,627 अभ्यर्थी ही प्रीलिम्स में सफल हो पाये थे। 

पिछले वर्ष के मुकाबले कट-आफ में भी उछाल देखा गया। 2023 में सामान्य वर्ग की कट-आॅफ 75.41 थी, जो 2024 में बढ़कर 87.98 हो गयी। प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते हैं, जिनमें पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। यानी कट-आॅफ केवल पेपर-1 के आधार पर तय की जाती है। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं। 

सेवा कुल पद 

  • IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
  • IFS (विदेश सेवा) 55
  • IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
  • IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
  • ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां क्लिक करके देखें...

  • कैसे चेक करें UPSC Prelims Result 2025?
  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Whats New सेक्शन में UPSC Civil Services (Prelims) Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।
  • Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • फाइल को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,191