डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्रों और ध्यान योग से समर कैंप का आगाज
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में दूसरी से नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप के पहले दिन योगाभ्यास, मेडिटेशन, वैदिक मंत्र, स्टेंसिल कट आउट और प्रिंट मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल, संगीत और कला संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने समर कैंप का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों की रुचि का सम्पोषण और संवर्धन करने का कैंप एक सशक्त माध्यम है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ सामंजस्य बनाकर प्रतिभागिता करने पर इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।