Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बी आई टी मेसरा लालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बी आई टी मेसरा लालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर बी आई टी मेसरा लालपुर ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही कि सभी शिक्षकों और अधिकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एक-एक पौधे प्रांगण में अपने हाथों से लगाये और इन्हें संरक्षण की शपथ ली। 

पर्यावरण और पेड़ पौधे के संरक्षण पर बोलते हुए डॉ प्रणव कुमार ने कहा कि आज का दिन बी आई टी लालपुर के प्रांगण में 101 पेड़ लगाने और उससे संरक्षण करने से हम अपने प्रांगण ही नहीं उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छा संदेश देने का काम कर सकते हैं। बी आई टी लालपुर शहर के बीच अवस्थित रहने के कारण प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। 

डॉ अमृता प्रियम ने पर्यावरण संरक्षण पर बी आई टी परिवार के समर्पण पर बोलते हुए कहा कि बी आई टी पेड़ पौधे लगाने और उसके प्रति प्रेम इसके प्रांगण की हरियाली से ही समझा जा सकता है। सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरी ने अपने उद्बोधन में सभी को अपने घर और उसके आसपास एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण और साफ सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। 

आज के इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सुभाशीष राय, डॉ महुवा बनर्जी, मनोज कुमार, डॉ पार्थो, मयंक परासर, एलिस टोप्पो, मिनी दुबे, डॉ मानशी गुप्ता, बासुदेव सिंह, शांतनु सिन्हा, अजय कुमार, देवेश उपाध्याय, अभिषेक कुमार, सुजाता बनर्जी, विनोद कुमार, सोनी कुमारी, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, अनिल वर्मा, कलेश्वर महतो, अर्जुन सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने पूरे परिसर में पौधरोपण किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,442