Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी बरियातु में मना साइक्लोथोन 2025

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी बरियातु में मना साइक्लोथोन 2025
विज्ञापन
  • साइक्लोथोन 2025- समग्र विकास का जीवंत पहल ; दृढ़ता और सक्रियता का प्रतीक


1 जून 2025 की डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु राँची द्वारा साइक्लोथोन 2025 का आयोजन किया गया। 

इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइक्लिंग को अपनाने के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य के लाभ के प्रति संदेश दिया। साइक्लिंग द्वारा वातावरण में प्रदूषण भी कम होता है। आज का दिन डी.ए. वी. संस्थाओं के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

डी. वी. संस्थान समग्र स्वं समावेशी शिक्षा का पर्याय के रुप में जाना जाता है। इसके स्थापना से लेकर अब तक कुशल नेतृत्व द्वारा डी. ए. वी. संस्थाओं में मूल्य परक शिक्षाओं से लेकर आधुनिक तकनीकी विकास के समावेश में सामंजस्य स्थापित कर यह एक परिष्कृत शिक्षा का माध्यम बना है।

प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्र ने प्रातः  साइक्लोथोन की टीम को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। इससे पूर्व अपने प्रेरक वचन में उन्होंने शारीरिक क्रियाशीलता, सतत् विकास हेतु निरन्तर प्रयास और अभ्यास एवं मानसिक दृढ़ता का महत्व बताया ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,450