Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जैक इंटर साइंस : रौशनी बनी लोहरदगा की जिला टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जैक इंटर साइंस : रौशनी बनी लोहरदगा की जिला टॉपर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु की छात्रा रोशनी भगत ने किया जिला का नाम रौशन। जैक द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में 468 अंक पाकर बनी जिला टॉपर साथ ही राज्य में टॉप 10 रैंक में हुई शामिल। 

छात्रा रोशनी भगत को इंटर साइंस में पूरे झारखंड में 9वा रैंक मिला है। पहली बार है जब प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु से किसी छात्रा ने राज्य स्तर पर रैंक हासिल किया है। रोशनी भगत आदिवासी समाज से आती हैं और सुदूर क्षेत्र तोरार पखन टोली गांव की रहने वाली है वही उनके पिता इंद्रपाल भगत बाहर मजदूरी करते है और माता शिला भगत घर के काम के साथ बच्चो को अच्छी शिक्षा देने में जुटी हुई है। 

टॉप 10 रैंक और जिला टॉपर बनने पर छात्रा रोशनी भगत ने अपने शिक्षकों और माता पिता का धन्यवाद करते हुए बताया वो आगे जाकर सिविल सर्विस का एग्जाम देना चाहती हैं और आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं अपने सेल्फ स्टडी के बल पर रोशनी ने राज्य में 9वा रैंक हासिल की है और लोहरदगा जिला टॉपर बनी है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रोशनी को बधाईयां मिल रही है और उनके माता के आंखों में खुशी की आंसू दिखाई दे रही है। 

छात्रा रोशनी भगत के माता ने खुशी से रोते हुए बताया उनकी बेटी पढ़ने में काफी मेहनती हैं और मन लगाकर पढ़ती है बेटी के परिणाम से पूरा परिवार उसपर गर्व कर रहा है और आगे जाकर बेटी अच्छा करे यही कामना करते है। लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने जिला टॉपर रोशनी भगत को दिया बधाई कहा उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन