टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन नेशनल कराटे टीम के कोच सुनील किस्पोट्टा ने कक्षा 7 -8 की 70 बालिकाओं को जूडो कराटे की बारीकियां सिखाई। उन्होंने बताया कि बच्चियों की आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे की शिक्षा अति आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अंशु नेवटिया, मधु सर्राफ, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, कमला विजयवर्गीय, बबीता नारसरिया, रीता केड़िया, विद्या अग्रवाल, सुनीता सरावगी, ममता बुबना, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल, रेखा जैन, स्वर्णा जैन, पुष्पा अग्रवाल का महत्व पूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।