Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

ठेले वाले की बेटी बनी सिटी टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ठेले वाले की बेटी बनी सिटी टॉपर
विज्ञापन

आईपीएस बनने की है ख्वाहिश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में छात्राओं ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है।  खासकर रांची जिले की तहरीन फातमा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व हुआ है। 

तहरीन बताती हैं कि नियमितता, अनुशासन और आत्मनिर्भर अध्ययन उनकी सफलता की कुंजी रही। तहरीन को स्कूल और शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर तहरीन ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। 

झारखंड बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में यह साफ देखा गया कि छात्राओं ने कई जिलों में टॉप स्थान हासिल किए हैं। तहरीन फातमा जैसी छात्राएं समाज को यह संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, अगर लगन और परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,747