टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है। इस साल परीक्षा में 91.7 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
इस साल परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं। इस बार कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज जिला का बेहतर प्रदर्शन रहा है। छात्र जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर या डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम फैक्ट फाइल
- कुल पास प्रतिशत : 91.71%
- प्रथम श्रेणी : 2 लाख 2 हजार 140 छात्र
- द्वितीय श्रेणी : 1 लाख 57 हजार 294 छात्र
- तृतीय श्रेणी : 17 हजार 521 छात्र
स्टेट टॉपर को तीन लाख प्राइज मनी
जैक बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये प्राइज मनी दी जायेगी।
नकद पुरस्कार की राशि
- प्रथम रैंक (फर्स्ट डिवीजन) : 3 लाख रुपये
- द्वितीय रैंक (सेंके्ड डिवीजन ) : 2 लाख रुपये
- तृतीय रैंक (थर्ड डिवीजन) : 1 लाख रुपये
जिलेवार पास प्रतिशत
- कोडरमा: 97.83%
- पाकुड़: 96.83%
- जामताड़ा: 96%
- लातेहार: 96.25%
- साहिबगंज : 96.22%
पिछले 10 वर्षों का रिजल्ट
- 2016: 57.29%
- 2017: 57.91%
- 2018: 59.48%
- 2019: 70.77%
- 2020 : 75.01%
- 2021: 95.93%
- 2022: 95.60%
- 2023: 95.38%
- 2024: 90.39%
- 2025: 91.71%