Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्र सम्मानित

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्र सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 21 मई 2025 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में 60% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

10वीं कक्षा के टॉपर सुकून शौर्य और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के टॉपर अभिज्ञा कुमार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को टैब देकर सम्मानित किया गया। इन छात्रों में अभिषेक कुमार, आयुष रंजन, ऋषभ राज, प्राची सिंह, सबर कुमार और उज्जवल पोद्दार शामिल थे। 

इस खुशी के मौके पर स्कूल में नए प्रशासनिक विंग का भी उद्घाटन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य शादान आलम, निदेशक कुणाल कश्यप, सचिव अनुज हेंब्रम ने सभी की सराहना की और कहा कि यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्रों के प्रयास का परिणाम है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,603