टीम एबीएन, रांची। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग), झारखण्ड सरकार के द्वारा आॅड्रे हाउस, रांची में दिनांक 20 से 31 मई 2025 को समर कैम्प 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के द्वितीय दिवस में विभिन्न सरकारी एवं प्राईवेट विद्यालयों के लगभग 350 बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज किया है।
सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा आयोजित इस समर कैम्प में प्राप्त आवेदनों के आधार पर नाटक, चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट एवं मेहंदी रंगोली, गजल गायन, भरतनाट्यम, कथक नृत्य, फैन्सी ड्रेस एवं योगा-ध्यान विधाओं में प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
इस कैंप में निदेशालय द्वारा संचालित झारखंड कला मंदिर, होटवार, रांची के प्रशिक्षकगण- मृणालिनि अखौरी, खुशबु कुमारी, बबली कुमारी, कौशिक राय, गौतम बक्शी, सच्चिदानंद मजुमदार, सतीश कुमार मिश्रा, अजय कुमार गोस्वामी, जाहिद खान के अतिरिक्त दीपक लोहार, मुन्ना लोहार, रिजोइस एरिक एवं अंजली चक्रवर्ती इस कैंप में प्रशिक्षण दे रही हैं।
आज के कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट में ज्यादा उत्साह रहा वहीं योगा में भी ज्यादा भीड़ रही। नाटक में बच्चे सीखने के क्रम में गाना गाया साथ ही नृत्य किया।हंसना फिर तुरंत रोना फिर तुरंत सीरियस हो जाना ऐसे भावों को बताया गया। बच्चो को मोबाइल से होने वाले दुस्प्रभव के बारे में हरेक कक्षा में बताया गया।
बच्चों के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलाई गई जिसमें सभी बच्चे एक साथ शिक्षाप्रद फिल्म को देखे जिससे उन्हें समय के साथ कैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं उसपर विशेष प्रकाश डाला गया ।कल बाल फिल्म गिलुवा दिखाई जायेगी। कैंप में शामिल बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने निदेशालय के द्वारा आयोजित समर कैम्प को बच्चों के लिए उनके रूचि के अनुसार कला से परिचय प्राप्त करने के लिए एक अच्छा अवसर बतलाया।