एबीएन कैरियर डेस्क। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय, रांची में पत्रकारिता एवं जनसंचार से सत्र 2025-28 के लिये बीए आनर्स (3वर्षीय) में नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन के लिये योग्यता किसी भी विषय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं, इंटरमीडिएट या समकक्ष पास है। परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्र/छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं।
नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी परिसर स्थित स्कूल आफ मास कॉम विभाग में 500रू. देकर फार्म ले सकते हैं या आनलाइन www.djmcru.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। विशेष जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7667030296, 85399978825 है।