Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इंजीनियरिंग : एक उच्च मांग वाला करियर विकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंजीनियरिंग : एक उच्च मांग वाला करियर विकल्प
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। इंजीनियरिंग एक ऐसा करियर विकल्प है जिसकी मांग वर्तमान में बहुत अधिक है। छात्रों में इंजीनियरिंग का क्रेज कई वर्षों से बहुत ज्यादा देखा गया है। इसका कारण केवल एक नहीं है, बल्कि कई वजहों से छात्र इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं। 

  1. प्रतिष्ठा और सम्मान : इंजीनियर को समाज में एक बुद्धिमान और सम्मानित व्यक्ति माना जाता है। इसलिए छात्र और उनके माता-पिता इसे एक सम्मानजनक करियर मानते हैं। 
  2. सुरक्षित भविष्य : इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छे पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिलते हैं। आईटी कंपनियों, सरकारी विभागों और प्राइवेट सेक्टर में भारी मांग रहती है। 
  3. तकनीकी युग में रूचि : आज का युग तकनीक का है- मोबाइल, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं की रुचि स्वाभाविक है। इंजीनियरिंग इन सभी के लिए रास्ता खोलती है। 
  4. आइआइटी और एनआइटी का आकर्षण : भारत में आइआइटी और एनआइटी जैसे संस्थान विश्व प्रसिद्ध हैं। इन संस्थानों में दाखिला लेना एक सपना बन गया है, जिससे छात्र और भी अधिक मोटिवेट होते हैं। 
  5. पैरेंट्स की उम्मीदें : कई बार माता-पिता भी चाहते हैं कि उनका बच्चा इंजीनियर बने, क्योंकि यह परंपरागत रूप से एक सफलता का प्रतीक माना गया है। 

इंजीनियरिंग सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, उम्मीदों और आत्मनिर्भर भविष्य की राह बन चुकी है। लेकिन, अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन करना आवश्यक है। 

इंजीनियरिंग के लिए एक अच्छे कॉलेज का चयन क्यों जरूरी है? 

भारत में हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेते हैं, लेकिन सभी को समान स्तर की शिक्षा और अवसर नहीं मिलते। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक अच्छे और मान्यता प्राप्त कॉलेज का चयन करें। आइये जानते हैं क्यों: 

  1. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेषज्ञ फैकल्टी : एक अच्छे कॉलेज में अनुभवी और योग्य प्रोफेसर होते हैं जो छात्रों को गहराई से विषय की समझ दिलाते हैं। यहां प्रयोगशालाएं और संसाधन भी उन्नत होते हैं जिससे व्यावहारिक ज्ञान मजबूत होता है। 
  2. प्लेसमेंट और करियर के अवसर : प्रमुख कॉलेजों की कंपनियों के साथ मजबूत भागीदारी होती है। इससे छात्रों को नामी कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइआइटी और एनआइटी और अन्य प्रमुख संस्थान इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। 
  3. इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च सुविधाएं : अच्छे कॉलेजों में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब्स, वर्कशॉप्स और लाइब्रेरी की सुविधा होती है जो छात्रों को नवीनतम तकनीकों से रूबरू कराती है। रिसर्च और इनोवेशन के लिए भी बेहतर माहौल मिलता है। 
  4. प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास : एक प्रतिष्ठित कॉलेज सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, वहां व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, टीम वर्क और संवाद कला पर भी ध्यान दिया जाता है। इससे छात्र भविष्य में किसी भी पेशेवर माहौल में आत्मविश्वास के साथ काम कर सकते हैं। 
  5. एल्युमिनी नेटवर्क और इंडस्ट्री कनेक्शन : अच्छे कॉलेजों का एक मजबूत एल्युमिनी नेटवर्क होता है जो छात्रों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है। यह नेटवर्क भविष्य में करियर और उच्च शिक्षा के लिए काफी सहायक होता है। 

इंजीनियरिंग केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम है। इसलिए यह जरूरी है कि छात्र और उनके अभिभावक कॉलेज का चयन करते समय उसकी मान्यता, फैकल्टी, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें। एक अच्छे कॉलेज से मिली शिक्षा न सिर्फ ज्ञान देती है बल्कि जीवन को एक नयी दिशा भी देती है। (लेखक काउंसर सह मोटिवेटर हैं।)

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,503