टीम एबीएन, रांची। थर्ड स्टेट टॉपर और सेकंड टॉपर बोकारो जिला दसवीं बोर्ड सुमेधा महेश्वरी 98.8% अंको के साथ और 12वीं बोर्ड की बोकारो जिला टॉपर अमर ज्योति तथा शिखा ने सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के साथ ही डीएवी सेक्टर-4 ही नहीं अपितु पूरे बोकारो जिला और झारखंड राज्य मैं अपनी सफलता का परचम लहराया।
- रसायन में शत प्रतिशत अंक लाकर सुहानी ने डीएवी-4 की गौरव गाथा में नया अध्याय जोड़ा
मुख्य अतिथि डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा (आईपीएस) बोकारो के करकमलों द्वारा आज डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई बोर्ड में 90% से ऊपर अंक लाकर बेहतरीन प्रदर्शन और इतिहास रचने वाले 80 से ज़्यादा बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।
डीआईजी बोकारो सुरेंद्र कुमार झा ने इस स्वर्णिम अवसर पर कहा कि यदि विद्यार्थियों में सफलता का जुनून और अटूट लगन की भावना हो तो वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने को तैयार होते हैं और यही जज्बा उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाता है।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन बीएस जायसवाल समेत एलएमसी सदस्य शशिभूषण, ब्रह्मदेव, चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, अनुराधा सिंह प्राचार्या डीएवी सेक्टर-6 समेत कई गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।
सभा के विशिष्ट अतिथि श्री विकास कुमार (करियर काउंसेलर) ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने की बात कही साथ ही सफलता के लिए आवश्यक मूल मंत्र भी उन्हें दिये।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एस के मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की शानदार सफलता उनके स्वयं के अक्षुण्ण आत्म बल तथा उनके माता-पिता और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि रसायन आईपी अंग्रेजी गणित पोल साइंस हिंदी इलेक्टिव में विद्यालय के परिणाम शत प्रतिशत रहे।
कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा को पुष्पगुच्छ समर्पण, दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। भागीरथी तेरी तरफ शिव जी चलें आए गीत पर बच्चों ने अद्भुत नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया।
तत्पश्चात कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के बच्चों द्वारा विलिवर गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और संपूर्ण विद्यालय परिवार को ऐतिहासिक सफलता पर उनके संयुक्त प्रयास के लिए बधाई दी।