Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के सभी विद्यार्थियों ने सीबीएसई की  बारहवीं  कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का मान बढ़ाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का  परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने  अव्वल दर्जे से परीक्षा उत्तीर्ण की। 

विज्ञान संकाय में अभीप्सा हजारा  96.6% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी जबकि  टीशा  सिंह और दिव्यांशु कुमार 94%अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।वाणिज्य संकाय में अनुष्का अधिकारी 96% अंकों के साथ प्रथम, शिवम कुमार अग्रवाल 95.8 % अंकों के साथ द्वितीय तथा शबरीन फिरदौस 95.6% के साथ तृतीय स्थान पर रही। कला संकाय में अनुष्का देवघरिया 95% अंकों के साथ प्रथम,मानसी कौशल 90.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा नाइबा दिल्नज 90% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। 

कुल 215 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा सभी ने शानदार सफलता प्राप्त की। 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। 110 विद्यार्थियों ने डिस्टिंशन प्राप्त किए तथा 215 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए  सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्राचार्य और शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,567