एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा इस सप्ताह होने की संभावना है। लाखों छात्रों के लिए यह घड़ी बेहद अहम है और वे अब बेसब्री से अपनी मेहनत का फल जानने के लिए तैयार हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने एग्जाम रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर उइरए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
क्या है रिजल्ट की तिथि?
सीबीएसई द्वारा पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किये गये थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस बार भी अगले दो-तीन दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह रिजल्ट डाउनलोड करने में सहायक होगा।