Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी के युवा फिलैटेलिस्ट सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी के युवा फिलैटेलिस्ट सम्मानित
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। दीन दयाल स्पर्श योजना (2024- 25) के तहत एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के कक्षा छह के हसनैन अली और कक्षा सात की कशिश को चयनित किया गया है। यह योजना संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शुरू की गयी है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच डाक टिकटों के अध्ययन और संग्रह—फिलैटेली—को एक रचनात्मक शौक के रूप में प्रोत्साहित करना है। 

प्रत्येक छात्र को 6000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है और उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहन रूप में उन्हें चेक सौंपे गये। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जब जुनून उद्देश्य से मिलता है, तब उत्कृष्टता जन्म लेती है। 

इन युवा प्रतिभाओं ने सिद्ध कर दिया है कि शौक भी, जब समर्पण के साथ पोषित किए जायें, तो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। इन होनहार छात्रों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन