Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में सत्र 2024-25 में कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 102 विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता, परिश्रम, सतत प्रयत्नशीलता एवं अनुशासन का विशेष महत्त्व है। 

हर दिन नया अनुभव लेकर आता है। एक दिन में चमत्कार नहीं होता, किंतु प्रति दिन का परिश्रम चमत्कारी फल दिला सकता है। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई। सभा में सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,402