Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जेईई मेन में डी ए वी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेईई मेन में डी ए वी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों ने जेईई मेन 2025 की परीक्षा में शानदार उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

इस परीक्षा में 17  छात्रों ने 90 और उससे अधिक पर्सेंटाइल के साथ सफलता अर्जित की है। इस परीक्षा में कुल 35 छात्र सफल हुए हैं।  छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत परिणाम है। 

हमारे विद्यालय में उच्चस्तरीय शिक्षा दी जाती है जिसे हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय  स्तर की इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा को दिखला कर सिद्ध किया  है।  इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को बधाई देता हूँ और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ ।

विज्ञापन