टीम एबीएन, रांची। एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में एक विशेष सभा आयोजित करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
उक्त सभा में कक्षा तृतीय से नवम तक के जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए तथा जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
साथ ही गणित तथा विज्ञान तथा हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय देनेवाले तथा वीवीएम परीक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभाओं और उनके मार्गदर्शकों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं देश के लिए भी कीमती रत्न के समान हैं।
अभी बाल्यावस्था से ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि बड़े होकर वे नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।